![]()
बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज
राजकिशोर नगर से जन्मदिन मनाने गए युवकों ने शनिवार की रात जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने ट्रक चालकों की पिटाई कर लूटपाट भी की। रिपोर्ट पर पुलिस ने डकैती का अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर निवासी रिशु उर्फ सुधांशु पांडेय पिता पंकज पांडेय(18) का शनिवार को जन्मदिन था